पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए

1 min read

मसूरी। हरेंद्र रावत, निवासी लंढौर, मसूरी ने कोतवाली मसूरी में अपना मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी एवं आवश्यक प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी वादी हरेंद्र रावत के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिलने पर वादी द्वारा कोतवाली मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल आशीष रावत व चंद्रवीर रावत ने अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर वादी प्रदीप तम्टा पुत्र बहादुर राम टम्टा, निवासी आईटीबीपी मसूरी द्वारा माल रोड, मसूरी में अपना मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में कोतवाली मसूरी में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से  सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। जिसे उसके वास्तविक स्वामी प्रदीप टम्टा को सुपुर्द किया गया। फोन बरामद करने में कांस्टेबल आशीष रावत अहम भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर हरेंद्र रावत के भाई परविंद रावत ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है व कहा कि जिस जिम्मेदारी, तत्परता व संवेदनशीलता के साथ पुलिस ने सहयोग किया वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चैहान, एसएसआई सत्येंद्र भाटी व पुलिस आईटी टीम सहित पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया व पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.