गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा

1 min read

देहरादून। गढ़वाल सभा भवन में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने स्वागत उद्बोधन दिया, इसके पश्चात महासचिव गजेंद्र भंडारी ने पिछली आम सभा की पुष्टि कराई और इसके बाद कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल ने वार्षिक आय व्यय का ब्योरा रखा।
आम सभा मे सांस्कृतिक पंडित सचिव उदय शंकर भट्ट ने 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का 10 दिवसीय  उत्तराखंड कौथिग-2026 सभा की तरफ से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि यह हमारा हीरक जयंती वर्ष है और यह कौथिग सभा बहुत भव्यता के साथ मनायेगी। उन्होंने युवा सदस्यों से भी सभा के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ के भागीदारी करने का आह्वाहन किया। महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष में आगामी स्थापना दिवस भी सभा धूम धाम से मनायेगी। सभा उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने सभी आये हुए सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सहसचिव संतोष गैरोला, प्रवक्ता अजय जोशी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, संगठन सचिव सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव बीरेंद्र असवाल, द्वारिका बिष्ट, कृष्ण मोहन बहुगुणा, उषा भट्ट, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, रीता बिष्ट, रेखा बडोनी, नत्था सिंह पंवार, मोहन खत्री,पंचम सिंह बिष्ट, कैलाश रमोला, जितेंद्र अंथवाल, कैलाश तिवारी, आलोक मलासी, महिपाल कंडारी, लक्ष्मी बहुगुणा, जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, रीता भंडारी, तारेश्वरी भंडारी, रानू बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.