कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी मामले में कोतवाली में दी तहरीर
मसूरी। शहर कांग्रेस ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के राम लीला मैदान में अनुसूचित जाति से आने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद गिरीश चंद्र पांडे अध्यक्ष श्री राम धर्मार्थ सेवा न्यास एवं 15 अन्य कार्यकर्ताओं ने5 आपराधिक सडयंत्र करके भारत के संविधान का अनादर करते हुए उक्त स्थान पर हवन आदि कर शुद्धिकरण करने पर उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूूरे प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हल्द्वानी की घटना के विरोध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उन्होंने कहा कि जन सभा में सभी राजनैतिक दल जन सभा करते है तो कभी नहीं सुना कि उस स्थल का शुद्धि करण किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का संडयत्र है व हिंदु उन्माद फेलाने के लिए यह किया गया ताकि आपस में लोग लड़ाई करे। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने यह घृणित कार्य किया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस ऐसे कार्य कर जनता को ध्यान भटका रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण राजनैतिक है यह अब जनता समझ चुकी है इन आसामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज हो जबकि राहुल गांधी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गयी वहीं उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट अपना बयान वापिस ले कि जो कहते है कि ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे है, वहीं मंत्री गणेश जोशी भी कहते है कि पार्टी का उनसे लेना देना नहीं है, वहीं कहा गया कि वहां पर गलत नारे लगे गये तो उसका प्रमाण दें। अगर उसके बाद भी उन लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तो कांग्रेस सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, वसीम खान, महेशचद, राजीव अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, आदि मौजूद रहे।
