हल्द्वानी में रामलीला मैदान में सभा स्थल के शुद्धिकरण में सरकार के संरक्षण में भाजपा शामिल

देहरादून। बीती आठ अगस्त को हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की ऐतिहासिक रैली के बाद बौखलाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी पार्टी से जुड़े  अराजक तत्वों से रामलीला मैदान में दस अगस्त को जिस प्रकार से सभा स्थल पर हवन यज्ञ और गंगाजल का छिड़काव करवाया यह अपराध भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में भाजपा के हो लोगों ने करवाया था यह आरोप लगाते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कल दिए गए बयान को इस छुआ छूत के अपराध की स्वीकारोक्ति बताते हुए खा कि इस बयान के बाद यह बात सिद्ध हो गई है कि मैदान का शुद्धिकरण हुआ जिसका भाजपा समर्थन कर रही है। श्री धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय ईसी रोड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी व संविधान विरोधी सोच के खिलाफ न केवल उत्तराखंड में बल्कि पूरे देश में भाजपा का दलित गरीब पिछड़ा व संविधान विरोधी चेहरा बेनकाब करने का तरीका काम करेगी। श्री धस्माना ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने आज स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस इस छुआ छूत को बढ़ावा देने के अपराध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन भी चलाएंगे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.