भारी बारिश के चलते माल रोड पर मकान पर गिरा पेड़
मसूरी। भारी मसूलाधार बारिश व तेज हवाओं के चलते माल रोड पर गढ़वाल टैरेस के निकट होटल सूर्य किरन पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिसके कारण होटल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी व रोड पर लगी कास्ट आइरन की रेलिंग व पिलर टूट कर गिरने से पार्किग में खड़ी होटल की कार भी क्षतिग्रसत हो गयी। गनीमत यह रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई जबकि होटल वीकएंड होने पर पैक था।
मध्य रात्रि के बाद पर्यटन नगरी में हुई मूसलाधार बारिश व तेज हवा के चलने से मालरोड पर एक सूखा भारी भरकम पेड़ गिर गया जिसके कारण रोड बंद हो गया व होटल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि घटना रात्रि को ढाई बजे हुई, लेकिन गनीमत रही कि होटल में रूके पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित है वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि होटल का बडा नुकसान हो गया। पेड गिरने से रोड भी बंद हो गया , सूचना पर फायर सर्विस ने प्रातः तीन बजे उपकरणों सहित मौके पर पहुंची व पेड़ के टुकड़े कर रोड को साफ कर दिया लेकिन पेड़ का उपरी हिस्सा होटल की छत पर ही टिका हुआ था, जिसे लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व रोपवे की मदद से हटाया गया। पेड़ हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गयी व रोपवे ने चेन पुली उपलब्ध करायी ताकि पेड़ को उठा कर सुरक्षित हटा दिया गया वरना होटल को और नुकसान हो सकता था।
मालरोड पर कई पेड़ ऐसे है जो सूख गये है व खतरा बने हुए है। इन पेड़ों को काटने के लिए कई बार बैठकों में यह विषय उठाया गया लेकिन कुछ लोगों के विरोध करने के कारण नहीं काटे जा सके जबकि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी इस पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से कहा था। यह पेड़ बड़ा था लेकिन इसका निचला हिस्सा सड़ने लगा था व इससे कभी भी दुर्घटना का खतरा बना था व आखिर यह घटना हो गयी।
