लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से माल रोड को जोड़ने के लिए लिफ्ट लगाने को मांगे सुझाव

मसूरी। लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से मालरोड तक आने के लिए पर्यटकों व जनता को परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका परिषद ने लिफ्ट लगाने का कार्य प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए आम जनता से सुझाव व आपत्तियां मांगी गयी है।
नगर पालिका परिषद ने लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से मालरोड आने के लिए लिफ्ट परियोजना प्रस्तावित की है, जिसके लिए सात दिनों का समय आम जनता से सुझाव व आपत्तियां देने के लिए रखा गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से मालरोड पर मयूर होटल के आगे लिफ्ट योजना प्रस्तावित की गयी है। आगामी सात दिनों में सुझाव व आपत्तिया मांगी गयी है ताकि प्राप्त सुझावों व आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद योजना पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सुझाव व आपत्तियां लिखित रूप में नगर पालिका कार्य दिवस में उपलब्ध कराने की अपील की गयी है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.