मुजबता मलिक कांग्रेस ओबीसी विभाग के चुनाव प्रचार प्रभारी नियुक्त

देहरादून। कांग्रेस ओबीसी विभाग ओर से  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक को उत्तराखंड प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु विभाग की ओर से चुनाव प्रचार प्रभारी बनाया गया है। अखिल भातरीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद की ओर से जारी पत्र में एडवोकेट मुजबता मलिक को चुनाव प्रचार प्रभारी बनाते हुए उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए ओबीसी वर्ग को कंाग्रेस पार्टी के पक्ष में एकजुट करने में सहयोग करेंगे।
मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदरणीय महासचिव संगठन के सी वेणु गोपाल के निर्देश पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद जी के द्वारा उत्तराखण्ड के आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव के साथ साथ उत्तराखण्ड राज्य का  प्रचार प्रभारी बनाये जाने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि 2027 विधानसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत रही है कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है सभी वर्गों का अपार समर्थन कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोगो को संगठन और विधानसभा टिकटों में उनके अनुपात के हिसाब से हिस्सेदारी मिलेगी। मुजतबा एडवोकेट की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता विपक्ष यशपाल आर्य, डाक्टर हरक सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाँन ,हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोंनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, लालचंद शर्मा, अजय सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप रावत, वीजेंद्र नौटियाल, अभिषेक भंडारी आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.