एसडीएम ने कहा लगातार नोटिस देने के बाद भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए
मसूरी। लंढौर लक्ष्मणपुरी स्थित कब्रिस्तान में मजारनुमा धार्मिक संरचना तोड़े जाने पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि लंढौर कब्रिस्तान में संज्ञान में आया था कि मजार जैसी सरंचना बनाई गयी है जिस पर दो माह पूर्व कब्र्रिस्तान समिति के अध्यक्ष को नोटिस दिया गया था कि वे इस संबंध में कागज प्रस्तुत करें। लेकिन उन्होंने 21 मई को दिए नोटिस पर कोई उत्तर नहीं दिया उसके बाद भी कई बार संपर्क किया गया लेकिन किसी ने कागज प्रस्तुत नहीं किए गये फिर 24 जून को नोटिस दिया गया कि 23 जून अंडाखेत के नीचे अंजुमन स्टेट उत्तराखंड वक्फ बोड के प्रतिनिधि वक्फ निरीक्षक ने नगर पालिका, राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें यह संपत्ति नगर पालिका के सीमांतर्गत पायी गयी। जिस पर अध्यक्ष, सचिव कब्रिस्तान मसूरी के इस अवैध मजार संरचना, के संबंध में कब्रिस्तान प्रतिनिधियों को लंबा समय दिया गया लेकिन उनके द्वारा कोई भी अभिलेख नहीं दिया न ही साक्ष्य प्रस्तुत किए जिस पर यह संरचना अवैध होने पर ध्वस्तीकरण किया जाना आवश्यक है, पत्र में तीन दिन का समय दिया गया व कहा गया कि निर्माण को स्वयं ध्वस्त किया जाय वरना पालिका प्रशासन के सहयोग से ध्वस्तीकरण करेगी जिसका हर्जा खर्चा समिति से वसूल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति का छावनी परिषद, वन विभाग, नगर पालिका, प्रशासन सहित संबधित विभागों ने जांच की व यह संपत्ति सार्वजनिक पायी गयी। जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। इस संबध में दो माह से अधिक का समय दिया गया था।
