कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि विश्व में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक महान नागरिक तथा विश्व के एक महान व्यक्तित्व वाले महान वैज्ञानिक एवं मानवतावादी थे। 30 वर्ष की उम्र में उनकी योग्यता को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने उन्हें वायुयान एवं मिसाइल तकनीक का निदेशक नियुक्त कर उनकी योग्यता को सम्मान देने का कार्य किया था। वे उस समय सबसे कम उम्र के इस तरह के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम के देश के प्रथम नवयुवक थे, वे गीता एवं कुरान के लब्धप्रतिष्ठित विद्वान थे। विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे।
डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, विरेन्द्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, गुल मोहम्मद, सुशील डोभाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा, गोपाल सिंह गडिया, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, षरीफ बेग, दिनेश चैहान, मदन कोहली, मोहन खत्री, अनुराधा, मंजू, सावित्री थापा, विरेन्द्र बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.