छावनी क्षेत्र के नलों में आ रहा दूषित पानी

मसूरी। लंढौर छावनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जल संस्थान के पानी के संयोजनों में गंदा मटमैला पानी आ रहा है, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व साफ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
लंढौर छावनी क्षेत्र के ग्रीन मांउट क्षेत्र सहित आस पास के क्षेत्रों में जल संस्थान की पानी की लाइनों में बहुत ही गंदा पानी आ रहा है, जिसका रंग मटमैला है जिसका उपयोग बर्तन व कपडे़ धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोगों को नहाने धोने, खाना बनाने के लिए साफ पानी न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत दो दिनों से पानी की यही स्थिति है जिसके उपयोग किसी भी दशा में ठीक नहीं है वहीं  बीमारी का खतरा भी बढ गया है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को गंदे पानी की फोटो भी प्रेषित की गयी। इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता रजनीकांत ने कहा कि कृष्णकांत ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण जल स्रोत में बरसात का पानी आने से समस्या हो गयी है जिसको शीघ्र ठीक किया जायेगा ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिल सके।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.