शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने लिया हिरासत में
1 min read
मसूरी। कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर आपसी लड़ाई-झगड़े की दो सूचनाएँ प्राप्त हुईं। दोनों सूचनाओं पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर हस्तक्षेप किया गया तथा सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग कर रहे व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
मसूरी क्षेत्र में पहली घटना हुसैनगंज क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने पर निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें कार्तिकेय पुत्र मनोज कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली, चिराग पुत्र अशोक कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी मंडेला ग्राम, नजफगढ़, नई दिल्ली, दीपक पुत्र फूल सिंह, निवासी समसपुर खालसा, नजफगढ़, नई दिल्ली, रोहन पुत्र रामनिवास, निवासी मुंडेला, नजफगढ़, नई दिल्ली, वहीं दूसरी घटना पिक्चर पैलेस क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने पर निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें रोहन चैधरी पुत्र अशोक चैधरी, निवासी शिवपुरी लेन, बिजनौर, अनिरुद्ध गोपाल पुत्र स्व. विपिन गोयल, निवासी डीबीआई कोल्ड स्टोरेज, कीरतपुर, जनपद बिजनौर, नहूल अग्रवाल पुत्र वीरेश अग्रवाल, निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर है। दोनों घटनाओं में कुल 7 व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना तत्काल 112 पर दें।
