सीएम धामी से पूर्व सीएम बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए राज्य के विकास को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रदेश के विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.