राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की बैठक में दिनेश मलिक बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी

1 min read

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आज देहरादून सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। देवभूमि आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रेशू कुमार चैधरी ने की। इस दौरान संगठनात्मक विस्तार, समाज सुधार और जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने के लिए दिनेश मलिक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। दिनेश मलिक का समाज सेवा में लंबा योगदान रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
सामाजिक मुद्दों पर संकल्परू बैठक में समाज में हो रहे उत्पीड़न, आम जनता के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, गंगा सफाई अभियान और नशा मुक्त भारत के संकल्प पर गंभीर रणनीति बनाई गई। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक ने युवाओं के रोजगार को प्रोत्साहित करने और समाज सुधार के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष रेशू कुमार चैधरी ने कहा कि संगठन जल्द ही उत्तराखंड के कोने-कोने में, घर-घर और गांव-गांव जाकर न्याय और संस्कार की अलख जगाने के लिए एक महा-सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ उत्तराखंड के समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अभियान से जुड़कर संगठन के सदस्य बनें और एक न्यायप्रिय व संस्कारी समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अर्पित सिंह चैहान, मनीष रत्नाकर, अंकित, संजीव शर्मा, तरुण सिरोही, विशाल चैधरी, सचिन चैधरी, तृप्ता चैधरी, रवि, श्याम सुन्दर, रोबिंद्र वासन, पुष्कर, रविकांता, राजू रावत और नवीन आर्या सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.