Recent Posts

August 25, 2026

सहकार भारती के एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने किया प्रतिभाग

1 min read

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रिंग रोड स्थित किसान भवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एम-पैक्स के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सेवा, स्वावलंबन और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एम-पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है तथा उत्तराखण्ड सरकार भी प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न, बागवानी और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता को सशक्त बनाने के साथ-साथ मिलेट मिशन (श्रीअन्न) को भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं कृषि विभाग के माध्यम से किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर मंडुवा (मोटा अनाज) की खरीद की जा रही है। साथ ही महिलाओं को मंडुवा के संग्रहण (एकत्रीकरण) कार्य में सहयोग के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ महिला समूहों की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने एम-पैक्स पदाधिकारियों से पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री भुवन विक्रम डबराल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़, प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश वर्मा, प्रदेश सह संगठन प्रमुख मणिराम, सुधीर जोशी, डॉ.राकेश डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories

1 min read

आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो का हुआ आयोजन मसूरी, आजखबर। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में गत वर्षों की भाँति इमेज माइंड कंपनी की तरफ से आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। इस बार के कार्यक्रम की थीम मैटामोर्फिसिस थी, जिसमें छात्रों की वर्ष भर की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोरेवियन स्कूल, देहरादून के डायरेक्टर थेसपाल कुंदन व विशिष्ट अतिथि मोरेवियन स्कूल की प्रशासनिक निदेशक सूजन कुंदन रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थेसपाल कुंदन, विशिष्ट अतिथि सूजन कुंदन, प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वेनुस ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। जूनियर छात्रों द्वारा प्रदर्शित फैशन शो को देखकर सभागार में सभी ने दाँतों तले उँगली दबा ली। लड़कों को लड़कियों की वेशभूषा में देखकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दोनों ही आश्चर्यचकित थे। प्रदर्शनी में जहाँ के द्वारा डिजाइन किए कपड़े थे, वहीं डिजिटल गेमिंग कैसे की जाती है, यह व्याख्या भी छात्रों द्वारा अतिथियों को दी गई। छात्रों द्वारा बनाई गई चित्रकारी देखने लायक थीं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने छात्रों से प्रश्न पूछे तो छात्रों ने विस्तार से संतोषजनक उत्तर दिए। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में छात्रों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और युवा पीढ़ी को एक अलग सोच व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में इमेज माइंड कंपनी के अल-कालिक ने अतिथियों को उनके कीमती समय देने व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। कंपनी के रीजनल को-आर्डिनेटर वसंतन, को-आर्डिनेटर गणेशी, करन, आयुष व अल-कालिक के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

You may have missed

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.