भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने 69 बूथों पर सुनीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

1 min read

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों के 69 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 135 वेे संस्करण कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने मोबाइल, कंप्यूटर, टेलीविजन, रेडियों पर देखा व सुना व उत्साहित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में देश और दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सामाजिक व्यवहार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और संस्कृति जैसे विषयों को जोड़ते हुए जनता से संवाद किया. कार्यक्रम में कई प्रेरक कहानियों और पहलुओं को भी साझा किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है।. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से सामूहिक प्रयासों, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि मन की बात में मोदी ने देश वासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.