लॉज डलहौजी नंबर 10 सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 112 का परीक्षण किया

मसूरी। लॉज डलहौजी नंबर 10 के मैसानिक लॉज स्थित सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  रामकृष्ण मिशन के स्वामी विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून से डॉक्टर साक्षी देसाई, डॉक्टर मधु, और उनके ऑडियोमेट्री तथा आंखों की जांच के लिए लगभग 11 पैरामेडिकल स्टाफ नेवी अपनी सेवाएं दी। मसूरी से दंत चिकित्सक डॉक्टर सृष्टि कर्णवाल ने भी दांतों के रोगियों को अपनी सेवाएं दी। शिविर में 112 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उन्हें दवाइयां भी दी गई। इस उपलक्ष में लॉज डलहौजी नंबर 10 के वरशिपफुल मास्टर शैलेंद्र कर्णवाल ने बताया कि यह दिवस विश्व भर में 24 जून को प्रतिवर्ष सभी लॉज में मनाया जाता है, और इसके दौरान विभिन्न लौजों में सामुदायिक सेवाएं प्रधान की जाती हैं। जो सन 1717 से मनाया जा रहा है, इसमें नार्थ रीजन में दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों में यह कार्यक्रम हो रहा है। मसूरी लॉज में स्वास्थ्य शिविर पहली बार लगाया जा रहा है। वहीं आगामी 29 जून को विश्व बंधुत्व दिवस पर शहीद स्थल झूलाघर से वॉकाथन आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी सदस्य भाई चारे का संदेश देने के लिए वॉक करेंगे व उसका समापन लॉज डलहौजी भवन में किया जायेगा। इस मौके पर वरशिपफुल मास्टर शैलेंद्र कर्णवाल, राइट वरशिपफुल ब्रदर प्रमोद साहनी, ब्रदर सुविज्ञ सब्बर वाल, ब्रदर विपुल मित्तल, ब्रदर शरद गुप्ता और ब्रदर मनमोहन कर्णवाल, ब्रदर सीआर आर्य,  ब्रदर विनीश संघल, ब्रदर अमित वैश, ब्रदर संजय जैन तथा ब्रदर अंशुल मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.