मसूरी में जाम के कारण पर्यटक व स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में जाम एक असाध्य रोग बन चुका है, जिसके कारण मसूरी की पूरे देश में छवि खराब हो रही है, लेकिन प्रशासन व पुलिस को इसकी जरा भी चिंता नहीं है।
इन दिनों पूरी मसूरी जाम से कराह रही है, जब भी आदमी घर से निकलता है तो अपने गंतव्य तक सही समय पर नहीं पहुच पाता। हालात इतने गंभीर हो जाते है कि पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिलता। उन्हें भी जाम के साथ रेंगने को मजबूर होना पड़ता है। आज शहीद भगत सिंह चैक पिक्चर पैलेस पर करीब साढे दस बजे से लेकर बारह बजे तक भयंकर जाम लग गया। जाम में जहां सैकड़ो स्कूटियां सहित स्थानीय नागरिक व पर्यटक भी फंस गये लेकिन उस समय वहां पर कोई भी पुलिस का जवान मौजूद नहीं था न ही नगर पालिका द्वारा तैनात वालिंिटयर मौजूद थे। जिसके कारण जाम बढता गया व पिक्चर पैलेस के बडे मोड तक, नगर पालिका जाने वाले मार्ग में पिक्चर पैलेस ने नगर पालिका तक, लंढौर जाने वाले मार्ग पर पिक्चर पैलेस से एमडीडीए पार्किग तक, तिलक रोड पर पिक्चर पैलेस से ब्रेटवुड तक व पिक्चर पैलेस ने रमाडा होटल तक जाम ही जाम लगा रहा। हालात इतने खराब हो गये कि जाम खुलना मुश्किल हो गया व जाम के बीच में पैदल चलने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिक भी फंस गये। करीब डेढ घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे व आखिर में पैदल चलने वाले स्थानीय नागरिकों व पर्यटको सहित कुछ वाहनों के चालकों ने मोर्चा संभाला व उसके बाद एक रोड से वाहनों के लिए रास्ता खोला व तब दूसरे मार्ग वालों के लिए इसी तरह इस चैक पर करीब छह मार्गों से आने वाले वाहनों को नियंत्रित किया व तब जाकर जाम खुल सका। इस संबंध में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पिक्चर पैलेस पर बड़ा जाम लगा यह बड़ा खेद का विषय है, जिसका मुख्य कारण रोड सकंरी होना, रोड साइड पार्किग होना हालाकि नगर पालिका के वालिटियर कार्य कर रहे हैं लेकिन पुलिस की भारी कमी बडा कारण है, बाहर से आने वाले दुपहिया रोड के किनारे खडे कर देते है, पुलिस के पास केवल 35 लोग है ऐसे में पूरे शहर की व्यवस्था नहीं संभाल सकते जो सीजनल पुलिस आयी है वह भी जाने वाली है, इस पर मंत्री गणेश जोशी से इस समस्या के निदान के लिए कहा गया है, उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने अगर शीघ्र यातायात व्यवस्था नहीं सुधारी तो अंत में मजबूर हो कर जनता को आवाज उठानी पडेगी। नगर पालिका की यह जिम्मेदारी नहीं है यह पुलिस का कार्य है नगर पालिका ने तो वालिटियर लगाये है, बैरियर पर आन लाइन की सुविधा दी है, ताकि देर तक वाहन वहां न रूके। जाम केवल पिक्चर पैलेस पर ही नहीं लग रहा पूरी मसूरी जाम से जूझ रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.