नगर पलिका मसूरी के योगाभ्यास कार्यक्रम में काबिना मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद की ओर से टाउन हाल में योग किया गया जिसमें प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए योग करने को प्रेरित व जागरूक किया। इस मौके पर योगाचार्य कोमल सेमवाल ने मौजूद लोगों को योगाभ्यास करवाया व योग स्वास्थ्य लाभ व रोगों में होने वाले लाभ के बारे में बताया।
इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत योग की जननी है, और आज योग पूरे विश्व में योग पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में प्रस्ताव रखा व 177 देशों ने समर्थन किया व आज 196 देशों में योग किया जा रहा है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने को स्वस्थ्य रखने के लिए भाग दौड़ की जिंदगी व खानपान के परिवेश में योगा बहुत जरूरी है व एक घंटा योग के लिए निकालें। योगाचार्य कोमल सेमवाल ने कहा कि योगा जीवन में बहुत जरूरी है, अगर स्वस्थ्य है तो जीवन में हर कार्य कर सकते हैं अगर स्वस्थ्य नहीं है तो जो काम अच्छा कर सकते थे नहीं कर पाते। योग शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है अंत में योगाभ्यास करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र दिए गये। योगाभ्यास में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, अनीता सक्सेना, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी, आईटीबीपी के जवानों सहित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, धन प्रकाश, मनमोहन कर्णवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन सभा से हुआ।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन जैसे भुजंगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने सभी प्रतियोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी के अतिरिक्त विद्यालय के हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी, समस्त शिक्षक वर्ग एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
