फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
मसूरी। न्यायालय जे0एम0 मसूरी से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोवताली मसूरी पुलिस टीम ने वा0सं0 68ध्2025 ,69ध्2025 धारा- 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे वांछित वारंटी सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6ध्1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 को पिक्चर पैलेस बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वांरटी अभियुक्त का नाम सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6ध्1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चैहान व कांस्टेबल अमित डबराल थे।
