बारिश से सड़क बनी नाला
मसूरी। मसूरी के अटल उद्यान में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पर्यटन नगरी मसूरी में दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, वही अटल उद्यान को जाने वाली सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जानेके कारण तालाब बन गया। जिसके कारण आने जाने वालों, सही पर्यटकों को सड़क पार करना कठिन हो गया, यहां तक कि वाहनों को भी सड़क पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में कई बार नगर पालिका को सड़क के किनारे नाली बनाने को कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसका खामियाजा पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
