भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल ने किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल व विदुषी निशंक ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रªीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पहली बार उत्तराखंड आने पर अभिनंदन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी, कर्मठ, संगठन के कुशल नेतृत्व करने के साथ ही प्रेरणादायी है। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए नई ऊर्जा, उत्साह एवं दायित्वबोध का संचार करने वाला है। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तराखण्ड के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती का सान्निध्य एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ, जो एक सुखद अनुभव रहा।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.