भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर की गयी अभद्र टिप्पणी पर शहीद भगत सिंह चैक पर उनका पुतला दहन किया व उनके विरोध में  जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारहीन पार्टी है न ही उसकी कोई विचार धारा व नहीं कोई सिद्धात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विदेश यात्रा पर होने पर उन्हें गददार कहा, गृहमंत्री अमित शाह को गददार कहा। ऐसे शब्दों का प्रयोग देश के प्रधानमंत्री के लिए शोभा नहीं देते। जबकि कंाग्रेस परिवार गददार है, नेशनल हेरल्ड केस में उन पर समस्त गांधी परिवार की न्यायिक जांच चल रही है।   इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के प्रति जो शब्द प्रयोग किए उसकी कड़ी निंदा करते हैं, देश का अपमान है राहुल गांधी से ऐसी उम्मीद थी लेकिन जब भी वो बोलते है तो उनके मुंह से ऐसे शब्द निकलते है जिसकी कडी निंदा की जाती है। उन्होंने कहाकि उनके इस कृत पर पूरे देश में अक्रोश है आम नागरिकों में आक्रोश है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवाल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अल्पंसख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, अमित भटट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अनीता डबराल, सपना शर्मा, अभिलाष, विजय बुटोला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.