आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलबा हटाने का कार्य शुरू
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला खान विभाग द्वारा मशीनों के माध्यम से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा के मलवे को शीघ्र हटाने एवं प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस बाबत निविदाएं जारी कर दी गयी है। कार्लीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निरीक्षण एवं निर्देशों के बाद आज से मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
