दो बेटियों संग शक्तिनहर में कूदी महिला का शव बरामद

देहरादून। शनिवार को कोतवाली विकासनगर अंतर्गत पुल नंबर एक डाक्टरगंज व पुल नंबर दो शांतिधाम के बीच दो बेटियों संग शक्तिनहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि शनिवार को एक महिला अपनी दो बेटियों के संग शक्तिनहर में कूद गयी थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने तत्काल ही नहर में कूदकर  दो बेटियों तीन वर्षीय आर्वी चंदेल व तीन माह की बच्ची को सकुशल बचा लिया।  लेकिन तब तक महिला डूबकर लापता हो गयी थी। सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज बाजार अर्जुन गुसाईं मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और डूबी महिला की एसडीआरएफ से तलाश करायी और दोनों बेटियों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ व जांच में आया कि महिला का नाम किरन चंदेल 28 पत्नी धीरज चन्देल हाल निवासी मंडी चैक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन बिन्हार विकासनगर थी।
रविवार को भी एसडीआरएफ व पुलिस टीम संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया।  जिसके बाद नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.