जाम से निजात दिलाने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से दिए सुझाव

1 min read

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यटन अधिकारी हीरा लाल के माध्यम से सचिव पर्यटन जिला पर्यटन अधिकारी को मसूरी नगर पालिका और आस-पास के क्षेत्रों में पार्किंग के कारण हो रहे यातायात जाम की समस्या से आयी अव्यवस्था को लेकर प्रवेश पंत की जनहित याचिका के अन्तर्गत यातायात और पार्किंग की समस्या के निपटारे के सम्बंध में सुझाव आमंत्रित किये गये थे।
सुझावों में लंढौर कैंट के लाल टिब्बा, सिस्टर बाजार, चार दुकान क्षेत्र से लेकर मलिंगार तक मार्गों का चैड़ीकरण किया जाय ताकि पर्यटकों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके, लंढौर कैंट में अत्यधिक गाडियों के दबाव से पार्किंग की समस्या आम है और अधिकांश गाडियां रोड साइड पर खड़ी कारवाई जाती है, इसलिए सरकारी भूमि पर कम से कम 300 गाडियों की पार्किंग लंढौर कैंट में अलग से बननी चाहिए, लंढौर कैंट में वनवे सुविधा लागू होनी चाहिये,  लंढौर क्षेत्र में टिहरी बस स्टैंड पर एक पार्किग बननी चाहिये जिससे की रोड साइड खड़ी स्थानीय गाडियों का दबाव कम हो, यह पार्किग मलिंगार के समीप पालिका भूमि पर बनायी जाय,  लंढौर में घंटाघर के निकट नॉर्थ रोड पर नगर पालिका की भूमि खाली पड़ी है जिसपर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, लंढौर में सिविल हॉस्पिटल के पास प्रस्तावित पार्किंग को जल्द से जल्द नगर पालिका को शुरू करवाये, लंढौर में होटल हिमालय कैसल के सामने एक एतिहासिक कुआ है, उस स्थान पर 100 गाडियों से अधिक की पार्किंग बन सकती है, इस पर विचार किया जाय,  लंढौर में होटल हिमालय कैसल की खाली भूमि पड़ी हे उसके निकट निकट जैन धर्मशाला जहां पर 500 गाडियों की पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, लंढौर में नगर पालिका की भूमि बेकरी हिल पर उपलब्ध है जहां पर नीचे कर्मचारी निवास बन सकते हैं और उपरी 2 तल पर पार्किंग बनायी जा सकती है, मसूरी में रोड साइड पार्किंग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिये, मसूरी में सिल्वरटन पार्किंग और आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 300 गाडियों की पार्किंग की व्यवस्था है, इस स्थान के लिए माल रोड से गाडियों के अंदर जाने की अनुमति पूर्ण रूप से बिना रोके होनी चाहिये, मसूरी में जगह-जगह मोहल्ला पार्किंग का निर्माण होना चाहिये जिससे स्थानीय और पर्यटकों की गाडियों को सुविधा मिल सके, मसूरी में स्मार्ट पार्किंग बनाकर आगंतुकों को बेहतर सुविधा देनी चाहिए, मसूरी में जगह-जगह पर मल्टी मोटर पार्किंग का निर्माण देहरादून की तर्ज पर होना चाहिए, मसूरी में निजी भूमि मालिकों को छोटी छोटी पार्किंग बनाने की अनुमति देनी चाहिये, मसूरी में यातायात दबाव कम करने के लिये मैसानिक लॉज बस स्टैंड और किताबघर बस स्टैंड का चैड़ीकरण होना चाहिये, मसूरी में एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण सिर्फ मसूरी की 2000 टैक्सी गाडियों के लिए होना आवश्यक है जिससे की ये गाडियां जगह जगह पर खड़ी ना हो, मसूरी में रेंटल दो पहिया गाडियों के लिए भी पॉलिसी बनना अत्यंत आवश्यक है जिससे की स्थानीय युवकों का और पर्यटकों का पार्किंग के अभाव के कारण उत्पीड़न ना हो, मसूरी में पार्किंग और यातायात को लेकर जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय निवासियों की एक समिति विचार विमर्श और समाधान हेतु बननी चाहिये जो हर माह बैठकर चिंतन मनन करके समाधान निकालने का प्रयास करे। ज्ञापन देने वालों में टेªडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल व सलीम अली है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.