मसूरी हिलबर्ड स्कूल का 31वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मना

1 min read

मसूरी। मसूरी हिलबर्ड स्कूल का 31वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और कई प्रकार के व्यंजन के स्टाल भी लगाए गए जिसमें अभिभावकों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी वार्षिक उत्सव में पहुंच कर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ समाज सेविका लायनेस ममता भाटिया व समाजसेवी धीरज भाटिया ने रीबन काटकर व दीप प्र्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वार्षिक उत्सव में आए अभिभावकों ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर हिलबर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ की और बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चे मानसिक रूप से परिपक्व होते हैं और खेलों के माध्यम से शारीरिक रूप से विकसित होते हैं वहीं बच्चों में मार्केंटिंग व समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम द्विवेदी ने बताया कि स्कूल को 31 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और यहां से कई मेधावी छात्र छात्राएं निकले है जिन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उहोंने बताया कि मेले में अभिभावको के साथ ही छात्र-छात्राएं वार्षिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। स्कूल की पुरातन छात्रा निधि ने बताया कि स्कूल द्वारा बहुत अच्छा प्रबंध किया गया है और यहां पर बच्चे इस कार्यक्रम को पूरी तरह से इंजॉय कर रहे है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.