रोड किनारे खडे वाहनों पर पालिका की कार्रवाई, 20 स्कूटियों पर क्लैंप लगाये

मसूरी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने रोड किनारे खडे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों पर क्लैंप लगा दिए वहीं पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर बीस से अधिक स्कूटियों पर भी क्लैंप लगा दिए। जिनका चालन किया जायेगा।
नगर पालिका परिषद ने रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए रोड किनारे खडे वाहनों के विरूद्ध कार्रावाई करते हुए नगर पालिका टाउनहाल से हिमालयन क्लब के रास्ते में खडे 17 वाहनों पर क्लैप लगा दिए। वहीं शिवा होटल क्षेत्र में रोड किनारे खडी रैंटल स्कूटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी व बीस से अधिक स्कूटियों को क्लैप लगाये। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि रोड किनारे खडे वाहनों के कारण ही जाम लगता है ऐसे में रोड किनारे खडे वाहनों व स्कूटियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर क्लैप लगा दिए। उन्होंने बताया कि जिन वाहनो पर क्लैंप लगाये गये है उन्हें तब तक नहीं छोडा जायेगा जबतक वाहन स्वामी स्वयं नहीं आता व उन पर पांच हजार का चालान किया जायेगा जिसकी सूचना पुलिस व संभागीय परिवाहन विभाग को दे दी गयी है। वहीं स्कूटियों पर भी पांच हजार का चालान किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यातायात बाधित होने से बचाया जा सके।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.