शिशु विद्यामंदिर छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

1 min read

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद के सत्र 2026-27 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, विद्याालय के प्रबंधक मदन मोहन शर्मा, एवं प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल, ने भगवान बुद्ध एवं मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन से किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र डिमरी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। छात्र संसद प्रमुख आचार्य दीपक बलोनी ने छात्र संसद, कन्या भारती, शिशु भारती के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया।प्रधनाचार्य डा. मनोज रयाल ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाते हुए अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये अष्टांगिक मार्ग एवं पंचशील – हिंसा न करना, चोरी न करना, झूठ न बोलन, व्यभिचार न करना, नशा न करना, का सदैव स्मरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करंेगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व अंाईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी व सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व कहा कि वे अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने के लिए मार्ग दर्शन किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.