लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर खाई से अज्ञात शव बरामद

मसूरी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी देवेंद्र चौहान के मोबाइल नंबर पर प्रकाश जोशी नामक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड से थोड़ा आगे होलीडे होम गेस्ट हाउस के पास गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव, बिजली के खंभे लगाने वाले मजदूरों ने देखा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जो लगभग 20 से 25 दिन पुराना था। देखने पर शव पुरुष का स्पष्ट हुआ जिसका ऊपरी हिस्सा सड़ी गली अवस्था में है। जिसके सर ,गर्दन व हाथों को जंगली जानवरों द्वारा खाया गया है तथा जंगली चूहे और कीड़े मकोड़े अभी भी शव को खा रहे थे। खाई गहरी और खतरनाक होने के कारण फायर सर्विस और आईटीबीपी मसूरी के सहयोग से अज्ञात शव को निकाल कर बॉडी बैग में रखकर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया। शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं जांच की जा रही है। अज्ञात की उम्र करीब 35 वर्ष व रंग सांवला है व कद पांच फीट चार इंच है। व्यक्ति ने नीले कलर की बेल्ट लगी जींन्स पहनी है। पुलिस को तलाशी में कोई भी वस्तु व पहचान नहीं मिली।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.