मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में मनाया गया प्रवेशोत्सव, नूतन विद्यार्थियों का किया गया स्वागत  

मसूरी। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में नये सत्र के लिए प्रवेश लेने वाली छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाकर स्वागत किया गया व उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से नोट बुक, किताबें व ईवीएम स्वेटर भी दिए गये। वहीं प्रवेश लेने वाली छात्राओं को विद्यालय से संबंधित जानाकारी दी गयी ताकि वे विद्यालय में पढाई के साथ ही अनुशासन बनाये रखें।
प्रवेशोत्सव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल व शिक्षिकाओं ने नवीन छात्राओं का स्वागत किया व विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान गाया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुवे प्रवेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। तथा कहा कि नवीन छात्राएं विद्यालय परिवार से जुड कर इसका हिस्सा बनी वहीं वे नए ज्ञान, नए अनुभव और नए दोस्तों के साथ जुड़ेंगी। यह उनके जीवन का एक ऐसा समय है जब अपने लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन्हें प्राप्त करने के लिए काम करेंगे। छात्राओं का आहवान किया कि वे अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें, मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करें तभी सभी सफल होंगे और अपने जीवन में महान काम करेंगे। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्षा सुनीता देवी, अभिभावकों सहित शिक्षिका नीलम चौहान, शकुंतला पुरोहित, चंद्रमा थलवाल, देवेश्वरी नयाल, मासन्ती धनाई आदि मौजूद रही।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.