मजदूर संघ ने बेकरी हिल पार्किंग को वेंडर जोन बनाने का किया विरोध

मसूरी। मजदूर संघ मसूरी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेकरी हिल पार्किग को वेंडर जोन बनाने पर विरोध प्रकट करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि बेकरी हिल कार पार्किग पर नगर पालिका वेंडर जाने बना रही है तथा वहां पर खोखे लगाये जाने है, जबकि पार्किग मजदूर संघ को आंवटित है। ज्ञापन में कहा गया कि मजदूर संघ ब्रिटिश काल से मजदूरों के कल्याण का कार्य कर रही है। 1996 में हाथ रिक्शा उन्मूलन के तहत कार पार्किग विस्थापन के तहत मजदूर संघ को दी गयी जिसमें 326 हाथ रिक्शा चलाने वालों को समायोजित किया गया व कुछ को साइकिल रिक्शा दिया गया। लेकिन कुछ समय पूर्व नगर पालिका ने अपरिहार्य कारणों से मजदूर संघ से पार्किग वापस ले ली जिससे 14 रिक्शा श्रमिक बेरोजगार हो गये, वहीं 106 रिक्शा श्रमिकों का पुनर्वास होना बाकी है। लेकिन पालिका पार्किग को वेडर जोन बना रही है, इससे शहर में पार्किग की समस्या और विकराल होगी। मांग की गयी कि वेडर जोन कहीं अन्य स्थान पर बनाया जाय व पार्किग मजदूर संघ को दी जाय। अगर ऐसा नहीं होता तो मजदूर संघ धरना,प्रदर्शन व हडताल करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ महासचिव संजय टम्टा, विरेंद्र सिंह, अनिल, रणवीर सिंह, राकेश सिंह, अरविंद, धनी लाल शाह, सहित मजदूर मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.