एसोसिएशन ने नए लाइसेंस पंजीकरण का किया विरोध, पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से पालिका कार्यालय में जाकर भेंट की व व्यवसायियों पर प्रस्तावित नए लाइसेंस, पंजीकरण का विरोध किया व ज्ञापन प्रेषित किया।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को दिए ज्ञापन में कहा किया कि मसूरी के व्यापारियों पर पहले से ही विभिनन प्रकार के कर लागू किए गये हैं, और अब यह अतिरिक्त बोझ पालिका के माध्यम से किया जा रहा है। जिसका मसूरी के व्यापारी विरोध करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी पहले से ही शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस, शॉप एक्ट, श्रम विभाग से लागू है, फूड लाइसेंस एसएसएसएआई से लागू है, माप, नाप तोल, माप नाप विज्ञान के माध्यम से लागू है, जीएसटी राज्य व केंद्र सरकार से लागू है, मंडी उत्पादन शुल्क, हाउस टैक्स, नगर पालिका के माध्यम से लागू, कूडा प्रबंधन नगर पालिका एजेंसी से लागू, उद्योग आधार, उद्यम पंजीकरण सरकार से लागू, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र शुल्क, कर्मचारी बीमा,प्रोविडेंट फंड, पंजीकरण, पब्लिक परफारमेंस लाइसेंस, उत्तराखंड ट्रेवल,ट्रेड पंजीकरण ,होम स्टे पंजीकरण, लॉजिंग लाइसेस, हाउस टैक्स सहित अनेक टैक्स दे रहे हैं अगर उसके बाद पालिका लाइसेंस बनायेगी तो व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पडे़गा। पालिकाध्यक्ष व्यापारियों की भावनाओं को समझेंगी व उनके हित में निर्णय लेंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि बोर्ड में प्रस्ताव आया था कि मसूरी में जितने भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान है उनका पंजीकरण पालिका में होना चाहिए। जिसका मकसद शहर की व्यावसायिक संपत्तियों का डाक्यूमेंडेशन किया जा सके। जिसका गलत संदेश गया कि पालिका अपनी आय बढाने के लिए यह कर रही है जबकि ऐसा नहीं है इसका उददेश्य पालिका के पास रिकार्ड उपलब्ध रहे। वहीं पालिका की संपत्तियो पर कब्जा कर किया जा रहा है व वहां पर अपना व्यवसाय किया जा रहा है ऐसे में पालिका की संपत्ति को बचाने व व्यावसायिक संपत्तियों का रिकार्ड रखने के लिए यह किया गया था इसमें शुल्क लिया जायेगा या नहीं या व्यापार संघ के साथ बैठक करने के बाद ही किया जायेगा। नगर पालिका का ऐसा कोई ध्येय नहीं है कि आय बढानी है, इस पर किसी भी व्यवसायिक संपत्ति धारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेगा उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, सहसचिव सलीम अहमद मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.