क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी सुर्खियों में

मसूरी। पर्यटन नगरी इन दिनों क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर सुर्खियों में छायी है, वहीं आज सुबह से ही विशेष अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया वहीं सुबह हल्दी की रस्म की गयी। जिसमें कई क्रिकेटरों व रिश्तेदारों ने प्रतिभाग किया।
मसूरी के वैलकम होटल सवाय में भारतीय टीम के फिरकी गेंद्रबाज कुलदीप यादव की शादी समारोह चल रहा है जिससे पूरे देश में इसकी खासी चर्चा चल रही है। आज होटल में हल्दी की रस्म अदा की गयी जिसमें रिस्तेदारों सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया व ढोल के साथ नृत्य करते दिखाई दिए तथा इस खास अवसर के साक्षी बने। इस दौरान यजुवेंद्र चहल, रिंकू सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे वहीं रात को मेंहदी कार्यक्रम होगा इसके साथ ही दोपहर तक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मसूरी पहुंच गये है। शादी समारोह कल आयोजित होगा।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.