आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का नवनिर्माण कार्य शुरू, विधायक निधि से शुरू हुआ कार्य

देहरादून। आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का नवनिर्माण शुरू हो गया है। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। विधायक निधि से इस क्षतिग्रस्त पुलिया का नवननिर्माण का हो रहा है, जिसका लोकार्पण भी कर दिया है।
दरसल, बीते समय में देहरादून में आपदा आयी थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। इसी आपदा के कहर में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगोत्री एनक्लेव, निकट वैभव विहार बद्रीपुर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। आमजन मानस  लगातार पुलिया के नवननिर्माण की मांग कर रहा है। आखिर विधायक निधि से यह कार्य भी शुरू हो गया है। आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया को अपनी विधायक निधि से नवनिर्माण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर बद्रीपुर नवादा के पार्षद विरेंद्र वालिया, मेहरबान सिंह भंडारी, रवि गुसाईं, प्रशांत खरोला, आशीष कंडारी, गौरी रौतेला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही तथा विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार प्रकट कर अपार प्रसन्नता व्यक्त की।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.